चापाकल से तरल पदार्थ निकलते ही मचा अफरा तफरी, अधिकारियों द्वारा किया गया सील-Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगाँव पंचायत के वार्ड नंबर 6के सेंटर मंडल के चापाकल से शुक्रवार की सुबह गाढा सफेद तरल पदार्थ निकलने की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया मुकेश कुमार ने गोपालपुर के अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद को उक्त चापाकल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीओ सुरेश प्रसाद ने पीएचईडी के सहायक अभियंता ई अखिलेश मंडल को जानकारी देकर उक्त तरल पदार्थ व उक्त चापाकल के पानी का नमूना जाँच में भेजने का निर्देश दिया. जानकारी मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दलबल के साथ सेंटर मंडल के घर पर लगे चापाकल को सील करवाया तथा बिना जाँच रिपोर्ट के चापाकल का पानी नहीं पीने को कहा.

ग्रामीण शेखर मंडल व शंकर मंडल ने बताया कि पिछले वर्ष हमलोगों के चापाकलों से भी इसी प्रकार का तरस पदार्थ निकला था. मौके पर मौजूद पूर्व मुखिया अमित कुमार चौधरी ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से फोन कर पूरे वार्ड के चापाकलों के पानी की जाँच करने को कहा.