नवगछिया : बाहुबली विनोद यादव के गवाहो को पुलिस सुरक्षा देना ….-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया के रशलपुर निवासी बाहुबली विनोद यादव की हत्या के बारह नामजद आरोपीयो के विरूध मामला दर्ज करवाया गया था, जिसमें कई आरोपी गिरफतार भी हो चुके है. मगर अब हत्याकाड के दीद गवाहो पर आरोपीयो की निगाह है विनोद यादव के पुत्र व दरोगी हत्या कांड का आरोपी टीएन यादव ने फोन पर कहा की हत्या कांड में नाम देन के बाद जब से वह फरार है तभी से पुलिस ने विनोद हत्या कांड के गवाहो को पुलिस सुरक्षा देना बंद कर दिया है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसे कारण कोर्ट परिसर में भी गवाही के समय कई नौसिखिया गवाहो की रेकी कर रहे है जब तक मै था तो सुरक्षा दी गई मगर अब नही दी जा रही है टीएन ने कहा की आरोपी कभी भी कडी वारदात को अंजाम दे सकते है अगर गवाहो को कुछ भी हुआ तो इसकी जिम्मेदार नवगछिया पुलिस होगी टीएन यादव ने यहा तक कहा की दरोगी यादव हत्या कांड में उसका नाम इसी लिये दिया गया है की गवाहो पर दबाव बनाया जा सके

दरोगी हत्या कांड में फरार है मोती व टीएन
श्रीपुर निवासी भाजपा नेता पुलकित सिह के भाई दरोगी सिह की हत्या नवगछिया जीरो माईल में सरे शाम अपराधियो ने गोली मार कर कर दी थी जिसके बाद परिजनो ने टीएन यादव, मोती यादव व अन्य एक को नामजद आरोपी बनाया था जिसके बाद से सभी फरार चल रहे है

कोर्ट में रहती है कडी सुरक्षा

नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन के कहा की कोर्ट परिसर में कडी सुरक्षा व्यवस्था रहती है