नई दिल्ली (30 जनवरी): रिलायंस जियो ने अपना सबसे सस्ता 49 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स 28 दिन के लिए 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि यह प्लान सिर्फ जियो फोन वालों के लिए ही है। लेकिन हम आपको ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिससे आप बिना जियो सिम के भी इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यदि आप 49 रु. वाला जियो प्लान लेना चाहते हैं तो आपको सिर्फ जियो फोन में सिम डालकर यह रिचार्ज करवाना होगा। रिचार्ज होते ही सिम निकालकर वापस अपने फोन में लगा लें। यह प्लान काम करते रहेगा। इस तरीके को आजमाकर भी देखा गया है और सही पाया गया है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 49 रुपए है। इस भारत का सबसे सस्ता 4G प्लान बताया जा रहा है।

रिलायंस जियो फोन यूजर्स को 49 रुपए के प्लान में 28 दिन के लिए 1GB डाटा मिलेगा। ये डाटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट सर्विस बंद नहीं होगी। हालांकि, इसके बाद स्पीड इंटरनेट 64kbps की हो जाएगी। साथ ही, फ्री SMS, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री रोमिंग के साथ जियो ऐप्स की सर्विस भी फ्री मिलेगी।
