खुशखबरी: बिहार पुलिस में आठ साल बाद दारोगा के 1734 पदों पर होगी बहाली…

भागलपुर / पटना

बिहार पुलिस में दारोगा के 1734 पदों पर जल्द बहाली होगी। पुलिस मुख्यालय ने रिक्तियों के आधार पर इनमें से 1717 पदों के लिए हाल में गठित बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को अधियाचना भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। बाकी के 17 पद खेल कोटे के लिए आरक्षित होंगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दारोगा बहाली के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य होगा। तभी वह क्वालिफाई कर सकेंगे। वहीं अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह 35 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए क्वालिफाइंग नंबर 33.5 प्रतिशत रखा गया है।

दारोगा बहाली के मापदंड में किए गए बदलाव के तहत अब लिखित परीक्षा के केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पहले विषयनिष्ठ प्रश्न भी पूछे जाते थे। प्रारंभिक और मुख्य दो लिखित परीक्षाएं होंगी। जितने पद होंगे उसके 20 गुणा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

नया पैटर्न- पीटी-मेंस के बाद होगा फिजिकल टेस्ट

 राज्य में दारोगा की बहाली का फाॅर्मूला बदल गया है। अब शारीरिक परीक्षा की बजाए उम्मीदवार को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पहले पास करनी होगी। मौजूदा व्यवस्था में आवेदक को शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद लिखित परीक्षा देनी होती थी। नई व्यवस्था में बहाली राज्य कर्मचारी चयन आयोग की बजाए पुलिस अवर सेवा आयोग के माध्यम से होगी।

मंगलवार को कैबिनेट ने बिहार पुलिस मैनुअल में संशोधन को मंजूरी दे दी। कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि कुल रिक्तियों का आधा प्रोन्नति से भरा जाएगा। बहाली के पदों का 1% राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होगा।

डीजीपी हरेक वर्ष जुलाई में प्रोन्नति वाले पदों की सूची बनाएंगे। बाकी पद सीधी भर्ती से भरेंगेे। उर्दू के जानकार दारोगा के पद भी सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

200 अंक की होगी पीटी

सबसे पहले 200 अंक की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी। पास करने के लिए न्यूनतम 30 % अंक लाना होगा। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्त पदों के 20 गुना उम्मीदवार चुने जाएंगे। इसमें 200 अंक की सामान्य हिन्दी और 200 अंक का एक अन्य पेपर होगा।

मेन्स में एससी-एसटी के लिए 33 %, पिछड़ा -अति पिछड़ा वर्ग के लिए 35 %, सामान्य के लिए न्यूनतम 40 % अंक अनिवार्य। फिजिकल के लिए रिक्ति से 6 गुना को मौका दिया जाएगा।