नवगछिया/भागलपुर में निकाला कैंडल मार्च, काजल के परिजनाें से मिले अश्विनी चाैबे और शाहनवाज

भागलपुर / पटना

एसिड अटैक पीड़िता की माैत के बाद अब इस केस में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी। पूर्व में केस में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराएं जोड़ी गई थीं। इस मामले में मुख्य अारोपी प्रिंस भगत अौर राजा यादव जेल में बंद है। छात्रा के 164 के बयान में उक्त दोनों अारोपी के अलावा रंजीत साह अौर मनीष का भी नाम अाया है। रंजीत अौर मनीष की संलिप्तता के बिंदु पर जांच की जा रही है। इस मामले की एफएसएल की रिपोर्ट मंगलवार को मिल सकती है। इसके बाद जेल में बंद दोनों अारोपियों पर पुलिस चार्जशीट फाइल करेगी। क्योंकि उक्त दोनों के खिलाफ जांच में स्पष्ट सबूत मिले हैं। पीड़िता, परिजनों के बयान में एकरूपता नहीं रहने के कारण चार्जशीट फाइल करने में देरी हो रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीअाईजी विकास वैभव ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद अब केस में हत्या की धारा जाेड़ने के लिए जांच अधिकारी कोर्ट में अावेदन देंगे।
बता दें कि पुलिस ने वारदात के बाद ही प्रिंस व राजा काे गिरफ्तार कर लिया था। राजा यादव ने ही पीड़िता का मोबाइल उसके परिजनों को लाकर दिया था, जो वारदात के बाद मनचले अपने साथ ले गए थे। सवा माह की जांच में पुलिस ने प्रिंस अौर राजा को दोषी माना है। दोनों के खिलाफ पीड़िता ने कोर्ट में बयान भी दिया था, जो अब उसकी मौत के बाद छात्रा का मृत्यु पूर्व बयान (डाइन डिक्लरेशन) माना जाएगा।

हालांकि दो नए अारोपी मनीष अौर रंजीत साह का भी नाम पीड़िता के बयान में अाया है, लेकिन उन दोनों की संलिप्तता पर पुलिस अभी जांच नहीं कर पाई है। इस मामले में पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लेबोटरी की टीम से घटनास्थल की जांच कराई थी। एफएसएल की प्रारंभिक रिपोर्ट से यह पता चल जाएगा कि कितनी दूरी से तेजाब फेंका गया था, तेजाब कितना शक्तिशाली था, छापेमारी के पीड़िता अौर अारोपी प्रिंस के बाथरूम से मिले टॉयलेट क्लीनर तेजाब से घटना में प्रयुक्त तेजाब में समानता है या नहीं।

छात्रा ने 164 के बयान में रंजीत साह और मनीष कुमार का भी लिया था नाम
एसिड अटैक पीड़िता की माैत के बाद एसएम काॅलेज की छात्राअाें ने छात्रावास में कैंडल जलाकर उसे श्रद्धांजलि दी।

वैज्ञानिक अनुसंधान से अारोपियों को सजा दिलाने में मिलेगी मदद
इसके अलावा घटनास्थल पर बदमाशों का चप्पल, थैला अौर कट्टा छूट गया था। पुलिस ने तीन को जब्त किया है। कट्टा पर अंगुलियों के निशान मिले भी हैं, िजसे जांच में भेजा गया है। बाकी तीनों छूटे सामान को डीएनए सैंपलिंग में भी भेजा गया है। हालांकि रिपोर्ट मिलने में तीन माह से अधिक का समय लग सकता है। अारोपियों को सजा दिलाने में वैज्ञानिक अनुसंधान सहायक साबित होगा।

डीआईजी ने माना, परिजन अौर पीड़िता के बयान में एकरूपता नहीं है
इस घटना के सवा माह बीत जाने के बाद पुलिस जेल में बंद दोनों अारोपियों पर चार्जशीट फाइल नहीं कर सकी। डीअाईजी ने खुद स्वीकार किया है कि परिजन अौर पीड़िता के बयान में एकरूपता नहीं है। जांच में अाया है कि वारदात के बाद अारोपी प्रिंस ने ही छात्रा के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस पसोपेश में है कि अाखिर अारोपी छात्रा के पिता को फोन कर घटना के बारे में जानकारी क्यों देगा।

क्राउड फंडिंग के बचे पैसे पीड़िता के परिवार काे देगी मिलाप संस्था
एसिड अटैक पीड़िता के लिए 50 लाख रुपए क्राउड फंडिंग करने वाली संस्था मिलाप इलाज के बाद बचे पैसे काे पीड़िता के परिवार काे देगा। संस्था ने बताया कि अब तक इलाज के छह लाख रुपए खर्च किये हैं। ये पैसे अस्पताल के अकाउंट में डाले गए थे। बाकी बचा मेडिकल बिल भी भुगतान करेंगे। इसक अलावा जितनी राशि बचेगी वह पीड़िता के परिवार के अकाउंट में डाल दी जाएगी।

अफवाह पर ध्यान न दें लाेग : डीअाईजी
एसिड पीड़िता छात्रा की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैलाई जा रही है। कुछ लोगों ने लिखा है कि पुलिस ने अारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, जबकि वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों मुख्य अारोपी को गिरफ्तार कर लिया था। कुछ ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाया अौर अांदोलन की धमकी है। डीअाईजी ने संज्ञान लिया अौर इस तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की। दूसरी अाेर एसएसपी आशीष भारती ने सोमवार को शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और अफवाहों में पर रोक में सहयोग की अपील की। एसएसपी ने कहा कि साइबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए किसी भी तरह की अफवाह का तुरंत खंडन करें। सदस्यों ने एसएसपी को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

एसिड पीड़िता के परिजनाें से मिले अश्विनी चाैबे और शाहनवाज
भागलपुर | दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में एसिड अटैक पीड़िता की माैत के बाद वहां परिजनाें से मिलने सांसद अश्विनी चाैबे, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, भाजपा नेता मृणाल शेखर समेत कई नेता गए। उन्हाेंने परिजनाें काे सांत्वना दी। अश्विनी चौबे ने कहा कि अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अर्जित शाश्वत चौबे भी पीड़ित परिवार से मिले।

भागलपुर | अलीगंज की एसिड अटैक पीड़ित काे केंद्र सरकार से मिलनेवाले एक लाख रुपए का अतिरिक्त मुअावजा के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी ने गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव काे भेजा है। कहा गया है कि पीड़ित प्रतिकर याेजना के तहत अतिरिक्त मुअावजा मिलता है।

एसिड पीड़िता के निधन पर शाेकसभा
भागलपुर | भारतीय पार्टी लाेकतान्त्रिक के प्रधान कार्यालय में एसिड पीड़िता के निधन पर शाेकसभा रखी गई। पार्टी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि हम अधिवक्तागण पीड़िता काे न्याय दिलाएं, पीड़िता के केस में बीपी लाॅ सहयाेग करेगी ताकि दाेषी काे फांसी की सजा हाे।

नवगछिया में निकाला कैंडल मार्च
नवगछिया | भारतीय जनता पार्टी के नवगछिया नगर के कार्यकर्ताओं ने एसिड पीड़िता की मौत के बाद नवगछिया में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि काजल के साथ अन्याय करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। वे डीआईजी से भी मिलेंगे।