पटना: बिहार में जल्द ही बिजली सस्ती होने वाली है , खासकर उन लोगों के लिए जो महंगी होती बिजली के कारण परेशान हैं. अब उपभोक्ताओं को बिजली सस्ती मिलेगी. यह जीएसटी का प्रभाव है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीएसटी से बिहार को सस्ती बिजली मिलेगी, पांच से दस पैसे प्रति यूनिट बिजली सस्ती होगी, कोयले पर टैक्ट में कटौती से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद सबसे ज्यादा कोयले की कीमत में कमी हुई है। कोयले पर लगने वाले टैक्स के दर में काफी कटौती हुई है।

इस कटौती का सीधा असर बिजली कंपनियों पर पड़ेगा, जब उन्हें कोयले की आपूर्ति सस्ते में होगी, तो स्वाभाविक है कि बिजली सस्ती मिलेगी.
जीएसटी लागू होने के बाद कोयले पर लगने वाला टैक्स 11.7% से घटकर 5% हो गया है. साफ है कि थर्मल एनर्जी का खर्च कम होगा तो बिजली की दरों पर भी उसका असर होगा. टैक्स कटौती के बाद बिजली के दरों में साफ कटौती के बाद बिजली बिल से लोगो को रहत मिलेगी और बिजली की कीमत कम हो जाएगी.
