भागलपुर : आज और कल आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता

भागलपुर / पटना

भागलपुर : सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक के चलते सोमवार को 53404 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर व 533497-98 जमालपुर-भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर, मंगलवार को 53479-80 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर व 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. 53030 डाउन भागलपुर-आजिमगंज कटुआ पैसेंजर एक घंटे नियंत्रित होकर चलायी जायेगी. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर, रविवार को 53403 अप रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. वहीं, भागलपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली दादर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना हुई. 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस सियालदह से ही डेढ़ घंटे देर से खुली. इस कारण भागलपुर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी. इसके अलावा 14055 डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे कंट्रोल कर चलायी गयी