भागलपुर : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने बिहपुर प्रखंड अंतर्गत झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के झंडापुर हरिजन टोला में पिछले दिनों घर मे घुस कर अज्ञात अपराधियों द्वारा महादलित परिवार के तीन लोगों की निर्मम,दर्दनाक व खतरनाक तरीके से नरसंहार को अंजाम दिया है कि इस घटना को देख कर और सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है. इस घटना की गूंज प्रदेश से लेकर चल रहे बिहार विधानसभा के सदन अंदर भी गूंजी लेकिन 6 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार नही कर सकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री यादव ने कहा कि इस महादलित परिवार हत्याकांड की जांच सरकार सीबीआई से करायें ताकि इस हत्याकाण्ड में दोषी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। भागलपुर जिला में बैखोफ अपराधियो का राज कायम है पुलिस-अपराधी गठजोड़ के कारण ही अपराध चरम पर है।

अपराधियों के मन से पुलिस प्रसाशन का भय समाप्त हो चुका है। जिसके कारण गैंग रेप,हत्या,लूट,अपहरण की घटनाओं भी बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत एक माह के अंदर दो दर्जन हत्या हो चुकी है। इतनी बड़ी – बड़ी आपराधिक घटना होने के बाद भी सरकार विधि व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त के लिए गंभीर नही है भाजपा – जदयू गठबंधन की जब से बनी ही पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके है।अपराधियो का मनोबल बढ़ गया है अपराधी अपराध करके खुलेआम घूमते है पुलिस प्रसाशन मूकदर्शक बनी हुई है। बढ़ते अपराध पर राजद चुप नही बैठने वाली है।
कल दिनांक 1 दिसंबर 2017 को महादलित हत्याकांड, गैंग रेप, बढ़ते अपराध के खिलाफ अपराधियों की गिरफ्तारी, हत्याकांड की सीबीआई जांच,भागलपुर में छात्रा के साथ गैंग रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के नेतृत्व में नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय पर महाधरण दिया जायेगा।

