मधेपुरा के बीडीओ 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भागलपुर / पटना

मधेपुरा:  सदर ब्लॉक के बीडीओ दिवाकर कुमार 50 हजार रुपये घूस लेते निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गए। पटना से आयी निगरानी टीम ने गुरुवार की सुबह उनके आवास में घूस लेते उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर किया। निगरानी टीम बीडीओ को गिरफ्तार कर पटना रवाना हो गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीएम मो. सोहैल ने पटना से आयी निगरानी टीम द्वारा की गयी कार्रवाई की पुष्टि की है। बताया गया कि एक इंदिरा आवास सहायक से बीडीओ ने 50 हजार रुपये की डिमांड की थी।

इंदिरा आवास सहायक नीतीश कुमार सुबह करीब आठ बजे रुपये लेकर बीडीओ के सरकारी आवास पर गए थे। इसी दौरान निगरानी टीम ने बीडीओ को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम तीन दिनों से बीडीओ पर नजर रख रही थी।