भागलपुर: हत्या बलात्कार और बढ़ते अपराध के विरोध में भाकपा माले भागलपुर बंद कराया। सुबह करीब 10 बजे से इन लोगों ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाकपा माले आईसा ऐक्टू सहित अन्य पार्टी के लोग बंद कराने में शामिल थे। खलीफाबाग चौक होते हुए पटल बाबू रोड होकर यह लोग स्टेशन पहुंचे। इनका जुलूस 3 बार शहर में घूमा, हालांकि बंद का असर आंशिक रहा।

बंद का नेतृत्व भाकपा माले के एस के शर्मा मुकेश मुक्त सहित अन्य लोग कर रहे थे। इस दौरान इन लोगों ने स्टेशन चौक पर टेंपो वालों को रोकने के लिए थोड़ा बल प्रयोग भी किया। बंद को देखते हुए स्टेशन चौक पर पहले से पुलिस तैनात थी।
