नवगछिया: लंबे समय से भाजपा के सक्रिय राजनीति में रहे नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अरुण कसेरा ने जदयू का दामन थाम लिया है. नवगछिया में आयोजित एक सादे समारोह में जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद और संगठन प्रभारी शमीम ईकबाल की उपस्थिति में श्री कसेरा ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता ली. इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री कसेरा ने लंबे समय तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है. इसलिए वे न्याय के साथ विकास की राजनीति करने वाली जनता दल यूनाइटेड में आ गये हैं. इनके संगठन में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी. समारोह में जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद, विमलदेव राय, कैलाश सिंह, ज्ञानसक सिंह, अजीत कुमार, संजीव झा, शाहिद रजा, कुमार मिलन सागर, हुलास सिंह कुशवाहा, विजय चंद्र चैधरी, जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश राय आदि अन्य भी थे.
भाजपा के अरुण कसेरा जदयू में हुए शामिल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

