नवगछिया तेतरी जीरोमाइल में बेहोशी की हालत में पड़े एक युवक मिला- Naugachia News

NEWS सूचना/खबरे

नवगछिया: नवगछिया तेतरी जीरोमाइल में बेहोशी की हालत में पड़े एक युवक को नवगछिया पुलिस ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां पता चला कि युवक ने शराब पी रखी है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान युवक के होश में आने के बाद पुलिस ने युवक का जांच कराया। पुलिस ने बताया कि युवक का नाम मनोज कुमार है, जो नवगछिया जीरोमाइल जगदंबा होटल में काम करता है. उसका ननिहाल तेतरी गांव में है.

वही वह तेतरी में ही किराए के मकान में रहता है. शराब के नशे में होने के कारण मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.