नवगछिया : बिहपुर के झंडापुर ओपी क्षेत्र स्थित एनएच पर स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात बाइक लुटेरों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दूसरा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रंजन राय बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्ती फतेहपुर वार्ड नम्बर 11 निवासी चंदन राय का बेटा था। जबकि घायल शम्भू राय रंजन राय का चचेरा भाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना उस वक्त हुई जब दोनों युवक नवगछिया में आयोजित एक तिलक समारोह में शिरकत कर वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि दोनों युवक परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार को तिलक चढाने नवगछिया गये थे। देर रात रस्म पूरी होने के बाद दोनों युवक एक ही बाइक से और लगभग 12 लोग एक जीप से बेगूसराय स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए।

रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के बाद जैसे ही ये लोग खरीक से आगे बढ़े। एक निजी कंपनी के पेट्रोल पंप के निकट सुनसान जगह पर हथियारबंद लुटेरों ने बाइक रोककर लूटपाट करना चाहा। लेकिन युवकों द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी।

आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने रंजन को मृत घोषित कर दिया। वही प्राथमिक उपचार के बाद शम्भू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर घटना के बाद तिलक की खुशी गम में तब्दील हो गयी।

चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि घटना भागलपुर जिले के झंडापुर ओपी क्षेत्र का है। युवक के शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है

