बेखौफ अपराधियों ने बाबा विशु राउत सेतु पर मंटू से इतने हजार की नकदी व कई मोबाइल लूटा -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया में बेखौफ अपराधियों का कहर जारी है. नवगछिया जीरोमाइल में ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ अपराधियों ने बाबा विशु राउत सेतु पर सुशीला इंटरप्राइजेज भागलपुर के सेल्समैन सेल्समैन भागलपुर के हबीबपुर निवासी मो यासीन उर्फ मंटू से 59000 की नकदी व कई मोबाइल लूट लिए हैं. घटना की बाबत मंटू ने कदवा ओपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मंटू को अपने सहयोगी भागलपुर के गोरहट्टा चौक निवासी अजय यादव पिता सत्तन यादव घटना में संलिप्त होने की आशंका है. पुलिस को बताया है कि गुरुवार को देर शाम से खुदरा विक्रेताओं को मोबाइल पहुंचाने और बकाया रकम की वसूली करने के लिए निकला था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

– बाबा बिशु राउत सेतु पर सुशील इंटरप्राइजेज के सेल्समैन को लूटा

– बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, सेल्समैन को है अपने सहयोगी पर शक

– कदवा थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी

ढोलबज्जा और मधेपुरा के चौसा बाजार में अपना काम समाप्त कर वह भागलपुर लौट रहा था. उस समय उसका सहयोगी अजय यादव भी उसके साथ था. संध्या 7.30 तक वह बाबा विशु राउत पुल पर पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पीछा करते हुए मेरी गाड़ी को ओवरटेक किया और मेरी गाड़ी को रोक लिया. गाड़ी रुकते हैं मोटरसाइकिल पर सवार तीनों में से दो अपराधी नीचे उतरे और हथियार निकालकर हम दोनों की ओर बढ़ा.

इस दौरान दोनों ने कहा कि जो पैसा है जल्दी से दे दो. दोनों अपराधियों ने मेरी गाड़ी का चाबी भी ले लिया और अजय यादव के पास रखें दुकानदार से वसूली के 59000 रुपये उन्होंने ले लिया. इसके काले रंग के बैग में बचा सेल्स का मोबाइल फोन भी अपराधियों ने लिया. अपराधियों ने मेरा मोबाइल फोन एवं पर्स जिसमें मेरा आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड भी ले लिया. घटना के बाद अपराधियों ने मुझे मेरी मोटरसाइकिल का चाबी दे दिया और कहा जाओ पुलिस को कह देना.

अपराधियों के जाने के बाद जब में अजय को थाना पर जाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि चलो घर चलते हैं. उन्होंने दिए आवेदन में कि जब वह मधेपुरा चौसा में मोबाइल की डिलीवरी दे रहा था तो उनके साथ चल रहे अजय यादव फोन कर किसी को अपने एवं मेरे बारे में बता रहा था. उन्होंने कहा कि इस घटना में को अजय यादव ने ही अपने साथियों के सहयोग से अंजाम दिया है. कदवा ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जूट गई है. दूसरी तरफ कटवा पुलिस अजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. कदवा पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस घटना में संलिप्त सभी अपराधियों को धर दबोचा जाएगा.