गोपालपुर : गंगा नदी की बाढ की भेंट चढा इस्माइलपुर प्रखंड की नव निर्मित पाँच सडकें. नवगछिया अनुमंडल के सबसे पिछडे प्रखंड में शुमार इस्माइलपुर प्रखंड में काफी मुश्किल से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न ठेकेदारों द्वारा आरडीडी विभाग द्वारा इन सडकों का निर्माण बाढ व बरसात के पूर्व किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परबत्ता से जोतगोविन्द, परबत्ता से सुद्दन टोला जहाज घाट के रास्ते प्रखंड मुख्यालय इस्माइलपुर तक जाने वाली सडक, मंधत टोला से वेदी राय टोला तक सडक, छट्टू सिंह टोला से इस्माइलपुर व नारायणपुर से इस्माइलपुर तक जाने वाली सडक का निर्माण करवाया गया था.

सडक निर्माण के बाद इस्माइलपुर प्रखंड के लोगों को आजादी के सत्तर वर्षों बाद आवागमन की सुविधा मिली थी. लेकिन गंगा नदी की मामूली बाढ ने पुनः इस्माइलपुर बोलियों को बिना सडक कर दिया है.
