गोपालपुर पुलिस की अनुशंसा पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ने मुखिया, सरपंच व वार्ड सदस्य सहित दो दर्जन से अधिक पंचों पर विधि व्यवस्था भंग होने की आशंका के कारण निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 107की कार्रवाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के अन्तर्गत तिरासी ग्राम निवासी मनोज झा पिता स्व. जगदीश झा, आशुतोष कुमार मिश्रा पिता संजय मिश्रा व माधव कुमार झा पिता स्व विष्णुदेव झा की 6.51 डिसमिल जमीन जो इन लोगों के दखल-कब्जे में है। इसी जमीन को डुमरिया के मेंहदी मंडल पिता स्व गेहूं मंडल पर दखल-कब्जा जमाना चाहता है।

मेंहदी मंडल के अनुसार उक्त जमीन उनके दादा के नाम से वर्षों पूर्व खतियान में दर्ज है। उक्त जमीन के मामले में डुमरिया चपरघट पंचायत के मुखिया खगेश सिंह, सरपंच सुबोध यादव व वार्ड सदस्य चंदेश्वरी मंडल सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण पंचों ने पंचायत कर उक्त जमीन पर तिरासी निवासी मनोज झा ,आशुतोष कुमार मिश्रा व माधव कुमार झा के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिस कारण विधि -व्यवस्था बिगड़ने की संभावना के कारण निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

