Breaking News: बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजन को अब दो लाख की जगह इतने लाख रुपये मिलेंगे

भागलपुर / पटना

बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजन को अब चार-चार की जगह छह-छह लाख रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार फिलहाल चार लाख रुपये देती है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी व राज्य सरकार के आला अधिकारियों की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार इस मद में प्रति मृतक दो लाख रुपये का अतिरिक्त का प्रावधान करेगी। प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को जब बिहार में एसडीआरएफ की यूनिट बढ़ाने की बात कही तो पीएम ने परामर्श दिया कि इस काम के लिए युवाओं की एक टीम बननी चाहिए। टीम के पास बाढ़ से जूझने का प्रशिक्षण होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि किस तरह से सीमांचल के भीतरी इलाके के गांवों में पानी पहुंचा और बाढ़ के दौरान उच्च जलस्तर (एचएफएल) का रिकॉर्ड बना। इसपर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को यह परामर्श दिया कि उन गांवों की दीवारों पर तारीख के हिसाब से एचएफएल लिख दिया जाए। इससे सहूलियत होगी।