नारायणपुर- प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित युकों बैंक शाखा नारायणपुर में मंगलवार को संध्या 6:30 बजे बलाहा निवासी चमकलाल सिंह के पुत्र संतलाल कुशवाहा द्वारा निकासी के दौरान काँउण्टर पर हंगामा करने व बैंक कर्मी के साथ अभद्रता करने पर शाखा प्रबंधक ने हंगामा देख स्थानीय पुलिस भवानीपुर थाना को सुचना दी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर पहुंचे पुलिस ने संतलाल को हिरासत में ले लिया. इधर युवक के परिजन शाखा प्रबंधक से आइंदा गलती नहीं होगी व रुपये की आवश्यकता के बारे में बताया जिसे शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने थानाध्यक्ष को दुरभाष पर परिजनों द्वारा माफी मांगने व प्रतिनिधियों की रिक्वैस्ट पर हिदायत देकर छोड़ देने की बात कही.
थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि परिजनों के आने पर कागजी कानुनी प्रक्रिया कर हिदायत के बाद छोड़ दिया जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि बैंक में अत्यधिक भीड़ होने के कारण लाईन में लगे रहने के बाद बैंक बंद होते देख युवकों ने हंगामा किया था.

