नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के बिंदटोली वार्ड नंबर दो की पंच सुबालक सिंह की पत्नी मीरा देवी 64 वर्ष की मौत ठंड की चपेट में आने से हो गई. पंच की मौत ठंड से होने के बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना परबत्ता पुलिस को दी गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और पंच के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया.

मृतक पंच मीरा देवी के पुत्र इन्दल मेहता ने बताया कि करीब एक सप्ताह से मां ठंड के कारण बीमार चल रही थी. ग्रामीण चिकित्सक द्वारा मां का इलाज कराया जा रहा था. एक जनवरी सोमवार को मां की स्थिति बिगड़ जाने के बाद इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाने के क्रम में विक्रमशिला पुल पर ही मौत हो गई.
