बकरी को लेकर हुई मारपीट में एक घायल, थानाध्यक्ष ने कहा.. -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया:- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा पंडित टोला में बकरी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 1 लोग घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को घायल अवस्था में इलाज के लिए रंगरा पीएचसी भेजा गया जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बाबत रंगरा निवासी विनोद पंडित ने अपने पड़ोसी कुंदन पंडित, सुनील पंडित एवं सोनू पंडित के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी के लिए रंगरा थाने में आवेदन दिया है.

इस संबंध मे रंगरा थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर घायल व्यक्ति के द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जाएगी.