विनोद यादव हत्याकांड : नवगछिया एसपी के निर्देश पर दो लोगो के घर कुर्की -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया – राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड में फरार चल रहे रसलपुर निवासी आर्मी के जवान सुमित कुमार उर्फ रूपेश कुमार एवं उनके भाई जी बी कॉलेज के कर्मी राजीव कुमार के घर सोमवार को नवगछिया एसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर नवगछिया पुलिस ने दंडाधिकारी नवगछिया सीओ उदय कृष्ण यादव की उपस्थिति में कुर्की की कार्रवई की गई. कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के घर के फ्रिज, टी वी, बैटरी , टेबल, अल्लना, चौकी, गौद्रेज, ट्रंक, पंखा, गैस सिलेंडर, मिटकेश, बक्सा, पलंग, कुर्सी आदि सामानो को जब्त कर लिया. कुर्की के बाद दोनों अभियुक्तों के घर से बरामद सामानो को नवगछिया थाना लाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुर्की की कार्रवाई के दौरान नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि सत्येंद्र कुमार सिंह, अनि कौशल कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल थे. कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई थी. विदित हो कि 20 अगस्ता वर्ष 2016 की सुबह सात बजे के आस पास रसलपुर गांव में उसके घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने राजद नेता बाहुबली विनोद यादव की गोली मार कर उसकी हत्या कर दी थी. घटना उस समय हुई थी जब वह अपने घर से टहलते हुए जीबी कॉलेज से पास स्थित अपने बासा पर आ रहा था. घटना के बाद मृतक की भाभी सुनीता देवी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें कुल 12 लोगो को नजद अभियुक्त बनाया गया था. घटना के बाद पुलिस ने हत्या कांड में संलिप्त अभियुक्तों गिरफ्तार किया था. पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को सजा भी हो चुकी है. लेकिन अभी भी आधा दर्जन नामजद आरोपी पुलिस की पकर से दूर है.

,, टास्क फोर्स की टीम रही है गिरफ्तार करने में रही असफल

विनोद यादव हत्याकांड के बाद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नवगछिया एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टास्क फोर्स टीम का गठन किया था. टास्क फोर्स की टीम भी फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रही थी. हालांकि नवगछिया पुलिस इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभी भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. लेकिन पुलिस को सफलता नही मिल रही है. फौजी के भाई सहित छह आरोपियों को हो चुकी है सजा विनोद यादव हत्याकांड में आर्मी के जवान सुमित उर्फ रूपेश फौजी के भाई अजीत कुमार यादव सहित पूर्व जिला परिसद सदस्य अरविंद यादव, प्रकाश सिंह के पुत्र पिंटू सिंह सहित अन्य को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि फौजी रूपेश व राजीव के घर की कुर्की का वारंट था. दोनों के घर कुर्की की कार्रवाई की गई है. पुलिस फरारियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.