नवगछिया : यूको बैंक के सामने स्थित वसुधा केंद्र से अज्ञात चोरों द्वारा लाखो के समान की चोरी- Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता यूको बैंक के सामने स्थित वसुधा केंद्र से अज्ञात चोरों द्वारा लाखो के समान की चोरी कर ली गई है. चोरी की घटना के संदर्भ में संचालक प्रफुल्ल कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी परबत्ता थाना में दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि दुकान से दो प्रिंटर, एचपी का बायोमेट्रिक डिवाइस और लाखों की सामान चोरी हुई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आमोद साहू, परबत्ता थाना प्रभारी रामचंद्र यादव मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर पुलिस पदाधिकारी ने छानबीन की. थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.