नवगछिया : अपराधियों द्वारा लड़की का अपहरण कर उसे जबरन जिले से ले जा रहे अपराधियों के चंगुल से तत्काल लड़की को मुक्त कराने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. मालूम हो कि इस अपहरण की घटना की शुरूआत इस्माइलपुर थाने से हुई थी. चार युवकों ने इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा कर जिले से बाहर ले जाना चाह रहे थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लड़की को ससमय बचाने वाले पुलिस कर्मियों को मिलेगा रिवार्ड : एसपी
भवानीपुर ओपी राजमार्ग के पास लड़की ने जैसे ही सड़क से थाने के पुलिस कर्मियों को देखा हल्ला करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मौके से खधेड़ कर लड़की को बरामद कर लिया और चारो युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस की इस कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की की जिंदगी बरबाद होने से बच गयी. नवगछिया की एसपी निधि रानी ने कहा कि वास्तव में भवानीपुर पुलिस ने काफी प्रशंसनीय कार्य किया है.

इसलिए इस कार्रवाई में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को रिवार्ड दिया जायेगा. इधर गिरफ्तार किये गये कथित प्रेमी पसराहा थाने के तौलिया बथान निवासी अमन कुमार व अन्य को इस मामले में जेल भेज दिया गया है. इधर भवानीपुर गांव में पिछले दिनों दो शूटरों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों को भी रिवार्ड देने की बात नवगछिया एसपी ने कही है.
जानकारी मिली है कि उक्त कार्रवाई रामचंद्र हत्याकांड के बाद गठित पुलिस की स्पेशल टीम ने किया था. नवगछिया की एसपी निधि रानी ने बताया कि अपराध और अपराधियों से किसी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा.
