गुरूवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर एक युवती का अपहरण- Naugachia News

Crime Reoprts

 गांव से ही युवती हुई बरामद

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपनी सहेली के यहां गई थी युवती

नवगछिया  : नवगछिया थाना अंतर्गत नगरह गांव से गुरूवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर एक युवती का अपहरण कर लिया गया था. युवती के पिता अजबलाल दास ने घटना की सुचना नवगछिया थाना में आकर आवेदन दिया.

अजबलाल दास ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्री गांव के समीप में ही  दुर्गा मंदिर के पास में दुकान से नाशता लाने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान पूर्व से ही घात लगाए गांव के ही बिक्की कुमार ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर भाग गया था. इस संबंध में नवगछिया थाना पुलिस ने सघन छापेमारी कर अपहरण की गई युवती को गांव के ही दुर्गा मंदिर प्रांगण से बरामद किया गया है. युवती ने कहा कि वो अपने सहेली के यहां चली गई थी. हम अपने घर में किसी को नहीं सुचना नहीं दिए थे. नवगछिया पुलिस ने युवती को लाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मेडीकल जांच कराया गया.