नवगछिया : गोपालपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी मो. चांगला मियां को गिरफ्तार किया है, जो टॉप 10 में शामिल है और जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष ऑपरेशन चलाया, जिससे इलाके में खलबली मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि 7 अगस्त 2022 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कोई बड़ी घटना करने की योजना बना रहे हैं।
सूचना के अनुसार, सात बदमाश तीन मोटरसाइकिल पर हथियार, गोली और विस्फोटक लेकर निकले थे। हालांकि, अधिकतर बदमाश भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने मोटरसाइकिल और विस्फोटक बरामद किए।

