अनिल यादव की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत -Naugachia News

गोपालपुर
नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल यादव की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार मृतक गुरुवार सुबह में अपने घर से शौच करने के लिए समीप के बैहयार  जा रहे थे. रास्ते में वे एक बांस के अड्डे से गुजर रहे थे. बांस में  पहले से समीप के 11000 वोल्ट के तार से सटे होने के कारण उसमें हाईटेंसन करंट प्रवाहित हो रहा था .मृतक दुर्भाग्यवश बांस में सट गया जिससे कि वह बुरी तरह झुलस गए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर समीप के लोग दौड़े और झुलसे हुए अवस्था में उसे नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया . रंगरा  पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया .घटना के बाद मृतक के परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है.परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है