पटना :अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना ने सीनियर रेजिडेंट (एसआर) के कुल 242 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवार 27 जून तक अप्लाई कर सकते हैं. ये नियुक्तियां संस्थान के 34 विभागों में तीन साल के लिए की जाएंगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीनियर रेजिडेंट: 242

अनारक्षित : 135
ओबीसी : 59
एससी : 33
एसटी : 15
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से विभाग से संबंधित विषय में पीजी डिग्री प्राप्त हो. नॉन मेडिकल अभ्यर्थियों (एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री और फार्माकोलॉजी) के लिए एमएससी और पीएचडी डिग्री हो. डेंट्रिस्ट्री के लिए एमडीएस डिग्री हो.
