इनकम टैक्स यानी आयकर विभाग ने आज टैक्सपेयर्स को सिर्फ एक SMS से आधार को पैन कार्ड लिंक करने की सुविधा दे दी है. आईटी विभाग ने अपील भी की है कि वे SMS आधारित सुविधा का उपयोग कर अपने आधार को पैन नंबर से लिंक कर लें. विभाग ने इस बारे में देश के प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन दिए हैं. इनमें बताया गया है कि कैसे कोई व्यक्ति एसएमएस के जरिए अपने आधार और पैन को आपस में लिंक कर सकता है. इसके लिए 567678 या 56161 नंबर पर SMS करना होगा. इसके अलावा विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर भी पैन व आधार संख्या को लिंक किया जा सकता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आधार से PAN लिंक करने के लिए आपको अपने फोन से बड़े अक्षरों में यूआईडीपीएएन के बाद खाली जगह छोड़कर अपना आधार नंबर और फिर उसके बाद अपना पैन नंबर (UIDPN -space- Aadhar no. Pan no.) लिखकर 567678 या 56161 को एसएमएस भेजना होगा. आयकर विभाग ने किसी व्यक्ति के आधार को पैन से लिंक करने के लिए एक नई ई-सुविधा भी शुरू की है जिसके लिए ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाकर भी इनको आपस में लिंक कर सकते हैं.

