नवगछिया : अगर आप शुद्ध को लेकर अगर बोतल बंद पानी का सेवन कर रहे हैं तो सावधान रहें. क्योंकि बोतल बंद पानी मे भी शुद्धता की कोई गैरंटी नही है. बोतल बंद पानी पीते हैं तो पहले उसे अच्छी तरह से देख ले कही आप जो बोतल बंद पानी जिसे आप शुद्ध समाजकर पी रहे हैं कही उसमे कीड़े तो नहीं है. नवगछिया बाजार में एक ऐसा मामला सामने आया है. जो बोतल बंद पानी की शुद्धता पर प्रश्न चिन्ह लगता है. नवगछिया के एक पानी काउंटर से जब जल शिप कंपनी की पानी खरीद की गई बोतल को गौर से देखने पर पता चला कि बोतल के अंदर पानी मे काफी संख्या में छोटे छोटे कीड़े है. ऐसे में शुद्ध पानी की आढ में लोगो को कीड़ा युक्त पानी दिया जा रहा है. जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है. पानी के डब्बे पर लिखे नवर पर संपर्क किया गया तो जल शिप कंपनी के कर्मी ने कहा कि हरदिन एक हजार से अधिक बोतल शील लेबर द्वारा किया जाता है. इसी दौरान किसी लेबर से भूल बस बिना पाईप साफ किये बोतल में पानी पैक कर दिया होगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!,, पानी की शुद्धता देखने की दिशा में प्रशासन बेखबर
बाजारों के विभिन्न काउंटरों पर धरल्ले से विभिन्न कंपनियों के द्वारा बोतल बंद पानी शुद्ध पेयजल के रूप में धरल्ले से बेचा जा रहा है. जिसे लोग आंख बंद कर शुद्ध पानी सज कर पी रहे हैं. लेकिन लोग जी पानी शुद्ध समाझ कर पी रहे हैं उसकी शुद्धता की जांच करने की दिशा में किसी का कोइ ध्यान नहीं है. इस दिशा में प्रशासन भी पूरी तरह बेखबर है और लोगो को शुद्ध पानी के बदले कीड़ा वाला पानी बड़े आराम से पिलाया जा रहा है.

बाजारों में धरल्ले से बिक रहे बंद बोतल में शुद्ध पेयजल दी जा रही हैं या नहीं इसकी जिम्मेदारी किसकी है. लोगों का कहना है. कि बाजार में शील पैक पानी तो हमलोग विश्वास पर खरीद कर पीते हैं. ऐसे में बंद बोतल गंदा पानी दिया जाता है. तो प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए एवं अशुद्ध पानी पैक करने वालो पर कार्रवाई हो.
,, कहते है फूड इंस्पेक्टर
भागलपुर फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि इस तरीके के शील बंद पानी बोतल बाजार में सप्लाई करना चिंता का विषय है. इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
