नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी अशोक यादव उर्फ सम्राट कॊ शनिवार को लगभग तीन बजे नयावास गनौल के पास बसबिट्टा से बाँस काटते देख जब अशोक पहुंचा व बाँस काटने से रोका तो दबंगों ने पहले तो लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा व उसी कुल्हाड़ी से दोनो पैर काटकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया बेहोश होने पर बगल के खेत मे फेक दिया. चिल्लाने की आवाज सुनकर नया वास गनौल एवं चौहद्दी गाँव के लोगों कॊ आते देख सभी वहाँ से भाग गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर ग्रामीणों ने घटना की सुचना अशोक के परिजनों को दी व ग्रामीणों की मदद से भाई संजय जख्मी अशोक को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.व भवानीपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी.जख्मी अशोक यादव बलहा के धुरी यादव, सच्चिता यादव, राणा यादव, गौरी यादव,नीतीश यादव व चौहद्दी निवासी टुनटुन यादव के विरुद्ध जानलेवा हमला करने व टुनटुन यादव द्वारा कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटने का आरोप लगाया है.जख्मी अशोक ने बताया कि जाते जाते सभी ने धमकी दिया कि ज्यादा इधरउधर हाथ पैड़ फैलाओगे तो पुरे परिवार को जान से मार देंगें.

वहीं पीएचसी के डा.आँनंद मोहन ने बताया कि बाँया पैर व दाँया हाथ तोड़ दिया है.खुन का रिसाव ज्यादा होने के कारण एवं मुँह पर भी गहरे जख्म हैं जिसे बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर किया गया है. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले का जाँचोपरांत कार्यवाई की जाएगी हर हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
