नवगछिया : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर नवगछिया पुलिस जिला के विधि व्यवस्था के तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री यादव ने पत्र में कहा कि विगत कुछ महीनों से नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में हत्या, लूट, चोरी, डकैती, रंगदारी,बलात्कार और अपहरण की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। आपराधिक घटनाओं से आमजन त्राहिमाम है। वहीं दूसरी तरह पुलिस प्रशासन का आमजनों पर दमन सर चढ़कर बोल रहा है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों रंगरा प्रखंड के साधोपुर गांव में नवमी वर्ग के 14 वर्षीय छात्र राजीव मंडल को पुलिस द्वारा गोली मारकर धायल करने के उपरांत पब्लिक और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद उस गांव के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों के ऊपर नामजद केस एवं अज्ञात 300 लोगों पर झूठा मुकदमा कर फंसाया गया।
यहाँ तक मृतक लोगों को भी नामजद किया गया। वहीं दूसरी घटना नवगछिया जेल के अंदर खरीक प्रखंड अंतर्गत माररडीह निवासी बीए के छात्र 20 वर्षीय युवक सन्नी ऋषिदेव की संदिग्ध मौत की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दिया है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि साधोपुर गांव गोली कांड की उच्चस्तरीय जांच हो एवं निर्दोष लोगों को मुकदमा से मुक्त किया जाए। नवगछिया जेल में सन्नी ऋषिदेव की हुई संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच हो। साथ ही विधि व्यवस्था को दुरुस्त कर नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा क्षेत्र की महान जनता को भयमुक्त करें।
