
खरीक : खरीक के नागरटोला भरतेश्वर महावीर धाम में आयोजित ती जी महाराजन दिवसीय महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा और अखण्ड संकीर्तन धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शिव शक्तिपीठ के स्वामी अगमानन्द जी महाराज की अगुआई में शनिवार को प्राणप्रतिष्ठा और अखण्ड संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये भक्तों की वैयक्तिक और धार्मिक अनुष्ठाण से जुड़ी समस्याओं का बाबा ने मौके पर ही निदान किया। परम पूज्य स्वामी अगमानन्द जी महाराज ने कहा कि भरतेश्वर महावीर धाम में शनि वार को हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा कर 24 घंटे अखण्ड संकीर्तन शुरू किया गया है।बारह अगस्त से शुरू हुए महायज्ञ का 14 अगस्त को समापण होगा। बाबा ने कहा कि रोजमर्रा की दैनिक कार्य स्वतः हो जाते है। लेकिन समाज के लोगों मेंआत्म जागृति लानेऔर समाजिक सक्रियता लाने के लिये इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करना जरूरी होता है। इससे लोगों का मन और विचार शुद्ध और सात्विक होते हैं। इस अवसर पर विवेकानन्द शर्मा राजेन्द्र ठाकुर शालिग्राम राय दीप नारायण शर्मा बौधनाथ राय मिल्टन कुमार गनौरी मोची महेन्द्र यादव सुबोध रजक अशोक शर्मा आदि नागरटोला ग्रामीण मौजूद थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!