भागलपुर : पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं बिहार के उपर ट्रफ लाइन मजबूत होने कारण शुक्रवार को तेज बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 से 15 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। 16 जुलाई तक जिले में धूप-छांव के बीच छिटपुट बारिश होती रहेगी। कल से बारिश थोड़ी कम होगी। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ उमस भरी गर्मी भी बढ़ेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इधर गुरुवार को भी दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। रुक-रुक कर बारिश भी होती रही। सूर्य और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा।

गुरुवार का तापमान
अधिकतम – 29.0 डिसे.
न्यूनतम – 25.0 डिसे.
आर्द्रता – 90 फीसद
वर्षा – 3.6 मिमी.
हवा की गति – 2.1 किमी./घंटा- उत्तरी-पूर्वी

