नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी भिठ्ठा में बुधवार की शाम के मनोज मंडल की हत्या के से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार को दोपहर शव को एंबुलेंस के थाने में घुसकर थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग व परिजनों ने मांग किया कि इस्माईलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी व दरोगा शशि यादव की मिलीभगत से हत्या को अंजाम दिया गया है। जब तक दोनों को इस थाने से निलंबित कर हटाया नहीं जाएगा तब तक शव यहीं पर रखकर हम लोग प्रदर्शन करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने के बाद नवगछिया एसपी ने तत्काल एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण, डीएसपी हेडक्वार्टर सुशील कुमार पांडे, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, परबत्ता, ढोलबज्जा सहित अन्य थाने की पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। वहीं बीडीओ व सीओ भी मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार को भी बुलाया गया।
वहीं मौके पर पहुंचे विधायक के पुत्र जदयू नेता तरुण कुमार नीरज ने पांच लाख तक का मुआवजा देने के प्रस्ताव को लेकर विधायक से कराने की बात स्थानीय लोगों को कहीं। बीडीओ व सीओ ने कहा कि जो भी मुआवजे का प्रावधान होगा वह समय पर दिया जाएगा। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष पर अगर कार्रवाई नहीं होगी तो फिर से यह हत्या कराएगा। साथ ही स्थानीय लोगों ने मांग किया की सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इस जगह पर हटिया है।

वहां पर आए दिन अपराधियों को गोली मार करके भाग जाना आम बात हो गयी है। जबकि अगल-बगल में सरकारी कार्यालय व विद्यालय है। फिर भी यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस नहीं पहुंच पाती है। जिस पर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया गया कि जो भी नामजद आरोपी हो या अन्य बदमाश हो सभी पर कार्रवाई कर जेल भेजना मुख्य मकसद है। उनके समझाने के बाद परिजन शव को घर ले गये व पुलिस सुरक्षा के बीच देर शाम अंतिम संस्कार किया।













