नवगछिया : ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर नवगछिया स्टेशन पर 13 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। जानकारी के अनुसार ट्रेन के एस-6 बोगी में यात्रा कर रही किशनगंज निवासी मृदुल हुड्डा की पत्नी अश्वनी खातून को प्रसव पीड़ा खगड़िया स्टेशन पर होने लगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद इसकी सूचना रेलवे के द्वारा नवगछिया स्टेशन को दी गई। नवगछिया के स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन को दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस भेजा। स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद महिला की उतार कर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजन वाहन से उसे घर ले गए।













