नारायणपुर। मधुरापुर बाजार में चाकूबाजी का आरोपी शमशाद नवगछिया अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में हथकड़ी सरकाकर भाग गया था। उसे भवानीपुर पुलिस ने बलहा बीरबन्ना के बीच रेलवे लाइन से गिरफ्तार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि शमशेर व शमशाद ने नवीन कुमार भगत को चाकू मारकर घायल कर दिया था। अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के दौरान दोनों हथकड़ी सरकाकर भाग गये थे।
लेकिन शमशाद को पुलिस ने अस्पताल परिसर से पकड़ लिया था, लेकिन शमशेर फरार हो गया था। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में नवगछिया जेल दिया गया।














