नवगछिया। नवगछिया थाना के धोबिनिया बिचली दियरा में सोमवार को जमीन विवाद में गोली लगने से घायल सेवानिवृत्त जवान अशोक यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका भागलपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में घायल जवान के पुत्र सुमित कुमार के बयान पर नवादा निवासी पुलकित मंडल उसके दोनों पुत्र संहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राथमिकी में जान मारने की नीयत से उसके पिता को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। उसने बताया है कि कोसी नदी के पार बिचली दियारा में उसकी जमीन है, उसी जमीन पर नवादा निवासी पुलकित मंडल अपना दावा कर रहे है। सोमवार को नापी के दौरान पुलकित मंडल ने कहा कि यह जमीन मेरी है इसको अगर जोत आबाद करोगे तो जान से मार देंगे।
मेरे पिताजी ने जब इसका विरोध किया तो पुलकित मंडल ने लाइसेंसी रायफल से पिता के सीने में गोली मार दी। बताया जाता है कि कोसी नदी के उस पार बिचली दियारा में अशोक यादव व नवादा के सेवानिवृत जवान पुलकित मंडल दोनों की जमीन है। एक जमीन पर दोनों पक्ष अपना दावा कर रहे हैं। इस जमीन पर पहले भी अमीन को बुलवाकर मापी कराने के बाद पिलर दिया गया था। इसी जमीन के विवाद में गोली मारी गयी थी।














