NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : स्टेशन रोड में वाहनों से वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई.. थाना में मामला भी दर्ज

नवगछिया। कटिहार एलएसपी डॉक्टर संजय कुमार भारती ने सोमवार को नवगछिया रेल थाने का निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा की। इसके साथ ही नवगछिया रेल पार्किंग के संवेदक के द्वारा अवैध रूप से वसूली को लेकर व्यापारियों से मिलकर अवैध वसूली की रोक लगाने का आश्वासन दिया। रेल एसपी ने बताया कि जिस तरह से अवैध वसूली किया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसको लेकर हम पूरी कागजात संवेदक से मांग किए हैं, कि किस परिस्थिति में वह सड़क पर चलने वाले वाहनों से रुपया वसूल रहा है। अगर कोई भी वाहन पार्किंग में लगे तो उसकी वसूली सही है। अगर वह सड़क पर चलते हुए आने जाने वाले वाहनों से वसूली करता है तो कड़ी काडवाई क़ई जाएगी।

उन्होंने बताया कि यहां के व्यापारियों के द्वारा एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। जिस आधार पर हम इसकी जांच खुद कर रहे हैं। मालूम हो की पार्किंग के नाम पर वसूली करने के मामले में संवेदक के ऊपर नवगछिया रेल थाना, नगर थाना में मामला भी दर्ज किया गया है साथ ही इसमें गिरफ्तारी भी हुई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है