नारायणपुर : जेपी कॉलेज नारायणपुर परिसर इन दिनों चारागाह बन गया है। कॉलेज परिसर में सुबह से लेकर शाम तक भैंस, गाय, बकरी चरते रहते हैं। गुरुवार को मवेशियों के धक्के से कॉलेज के साइकिल स्टैंड की दीवार टूट गई। प्राचार्य डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी लोग भैंस कॉलेज परिसर में चराते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिसर में भैंस गाय चराने वाला कोई और नहीं नारायणपुर का ही पशुपालक है। वह भी मानता है कि कॉलेज परिसर में भैंस या गाय को नहीं चराना चाहिए, “फिर भी वह ऐसा कर रहा है। कॉलेज परिसर का बॉन्ड्री वॉल नहीं जिसके कारण पशुपालक इसका फायदा उठा रहे हैं। मालूम हो मैदान में मवेशियों के चरने से फील्ड खराब हो जाता है। वहीं सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों को भी परेशानी होती है।













