बिहपुर सोमवार को सीएचसी के बाहर राज्य स्वास्थ्य संविदाकर्मी संघ के आह्वान पर संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी बाजू पर काला बिल्ला बांधकर प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की नौकरी का नियमितीकरण, सुरक्षा, समान वेतन भत्ता, आउटसोर्सिंग कर्मियों को सरकार से सीधा भुगतान व कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कल्याण उपाय की मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर बोएचएम मनीष कुमार भट्ट, बीसीएम शमशाद आलम, लेखापाल रोशन कुमार झा, बीएम ईए अभिषेक झा, काउंसलर अजय कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट संतोष कुमार, एएनएम प्रतिभा भारती, पुष्पांकर प्रिया, वर्षा रानी मौजूद रहीं।














