नवगछिया : विश्व मानवाधिकार दिवस पर रविवार को बिहार मानवाधिकार आयोग एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में नवगछिया उप कारो में बंदियों के साथ मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसमें काराधीक्षक मु. तारिक अनवर, प्रभारी उपाधीक्षक कृष्ण कुमार रजक, मुख्य अतिथि अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी चंदन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय सुनील कुमार पांडेय, अनुमंडल प्रोवशन पदाधिकारी नम्रता रूही, पैनल अधिवक्ता सुमित कुमार डिडवानिया द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्धघाटन किया गया।
बंदियों द्वारा स्वागत गान से अभिवादन किया गया। इस दौरान नशा – मुक्ति संबंधित गीत भी गाए गए। इस अवसर पर बंदियों को मानवाधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।














