NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : झंडापुर के किसान को दिल्ली में गुजरात के गवर्नर ने दिया अवार्ड

बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी किसान सौरभ कुमार को मिश्रित खेती के लिए कृषि जागरण की ओर से दिल्ली में गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड से सम्मानित किया। सौरभ पिछले कई साल से कृषि को रोजगार का स्वरुप देकर वृहद पैमाने पर मिश्रित खेती कर रहे हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सौरभ वर्तमान में मत्स्य पालन, सेब की खेती, शिमला मिर्च की खेती के अलावा नई खेती को लेकर प्रयोग कर रहे हैं। सौरभ ने कहा कि मिश्रित खेती को अपना कर बहुत कम समय में किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। सौरभ को सम्मान मिलने से सत्यम कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार ने बधाई दी है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है