नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड पर नारायणपुर स्टेशन के पश्चिमी समपार मधुरापुर बाजार के पास गुरुवार सुबह कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना पर पहुंचे बिहपुर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में देर शाम पोस्टमार्टम कराया। बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी ने – बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
इसको लेकर आसपास के थाना समेत सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर किया गया है। बिहपुर रेल थाना के शीतल शव गृह में शव 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद भी पहचान नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा














