NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : भाजपा ने निकाला विजय जुलूस.. पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण

खरीक देश के तीन राज्य, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी की हुई जीत की खुशी में बुधवार को बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र के नेतृत्व में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ता रामगढ़ स्थित वामकाली मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद मंदिर परिसर से विजय जुलूस निकाली गई। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बिहार की जनता भी पूरी तरह मन बना चुकी है कि हर हाल में वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां भाजपा की सरकार बनवानी है।

यही नहीं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा सभी सीटें जीतेगी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार, अजीत चौधरी, प्रभु नंदन चौधरी, विपिन मंडल, मेहता सच्चिदानंद, राजीव यादव, चंद्रशेखर सिंह, वेदानंद मौजूद रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है