NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : ठाकुरबाड़ी मैदान व कृष्ण हनुमान मंदिर में जनसंवाद का आयोजन

नारायणपुर :  प्रखंड के नगरपारा पूरब व नगरपारा उत्तर पंचायत के ठाकुरबाड़ी मैदान व कृष्ण हनुमान मंदिर में शनिवार को जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों ने शिरकत की कार्यक्रम में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र किया। इसमें सोलर लाइट से लेकर तालाब के जीर्णोद्धार, कन्या उत्थान योजना में बालिका का जन्म से स्नातक होने पर लाभ राशि, जीविका दीदी द्वारा गांवों में बदलाव और उद्यमी योजना से नारायणपुर के अजय कुमार रविदास जैसे युवा को हुनरमंद बनने की चर्चा की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डीडीसी अनुराग कुमार ने कहा, जिस तरह नगर में सफाई व कचरा प्रबंधन का काम होता है। उसी तर्ज पर अब पंचायतों में भी सफाई व कचरा प्रबंधन का काम किया जा रहा है। गांव की समस्या को प्राथमिकता पर लेकर ही त्रिस्तरीय पंचायत की राशि से विकास किया जाता है।

112 नंबर पर डायल करें, पुलिस पहुंचेगी

नवगछिया के एसपी एसके सरोज ने युवाओं से अपील की कि हुनरमंद बनकर कमाएं-खाएं। न कि अपराध करने पर पुलिस को घर का दरवाजा खटखटाने को मजबूर करें। विशेषकर महिलाओं से कहा, बच्चे को मोबाइल से दूर रखें। आजकल के बच्चे सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री देखकर अपराध का शिकार हो रहे हैं। कहा, अगर कोई शिकायत हो तो 112 नंबर पर डायल करें। दस मिनट के अंदर पुलिस पहुंचेगी। अगर पुलिस नहीं पहुंची तो कम्प्यूटर बाबा उन्हें भी नहीं छोड़ेगा।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख के प्रतिनिधि मंटू यादव, दीपक मिश्र, संजीव कुमार यादव, प्रसून कुमार मिश्र, मुखिया मुन्नी मिश्र, पंचायत समिति सदस्य बमशंकर साह ने दुर्गा मंदिर परिसर तालाब के जीर्णोद्धार, गांव के कुओं का जीर्णोद्धार, ठाकुरबाड़ी मैदान में टहलने का पैदल ट्रैक सैंडिस कंपाउंड की तरह बनाने, पंचायत समिति के घर तरह सड़क निर्माण, मैदान की घेराबंदी सहित अन्य मांगों को रखा। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ खुशबू कुमारी ने किया। मौके पर प्रमुख रिंकू देवी, संजय झा, नवनीत झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है