नवगछिया : ढोलबज्जा पहुंचे सांसद अजय मंडल बोले नवगछिया जिला तो ढोलबज्जा प्रखंड

कदवा

नवगछिया : दुर्गापूजा के अवसर पर नवगछिया के ढोलबज्जा पहुंचे सांसद अजय मंडल ने भगवती मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन किया। मौके पर कहा कि बिहार में जब भी कोई नया जिला बनेगा तो उसमें पहला नाम नवगछिया का होगा और कोई प्रखंड बनेगा तो उसमें पहला नाम ढोलबज्जा का होगा। ग्रामीणों ने मधेपुरा के चौसा से बिजली आने की समस्या से अवगत कराया इस पर ने कहा कि ढोलबज्जा में 6 महीने के अंदर पावर सबस्टेशन का निर्माण करवाने का प्रयास किया जाएगा। सांसद फंड से ढोलबज्जा नेहरू उच्च विद्यालय की चारदीवारी करवाने की भी बात कही गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद के साथ जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कन्हैया, नीतीश निराला, मुनेश्वर मंडल उपस्थित थे। वहीं ढोलबज्जा में जिला पार्षद नंदनी सरकार, मुखिया सच्चिदानंद यादव, सरपंच सुशांत कुमार ने भी सांसद को विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत करवाया।

खैरपुर कदवा दुर्गा मंदिर में मुखिया पंकज जायसवाल ने हाईमास्ट लाइट देने की मांग की। इसपर सांसद अजय मंडल ने मांग स्वीकार कर हाईमास्ट लाइट लगवाने की बात कही। मौके पर नवगछिया बीडीओ श्रवण कुमार, समाजसेवी विनीत आनंद मोहित कुमार, मनोज यशपाल, सुबोध कुमार, दीपक कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।