नवगछिया । परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर साहू पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार रेलवे कॉलोनी मोजाहिदपुर भागलपुर निवासी दिलनवाज खान (23 वर्ष) पिता मो. इफ्तेखार की मौत हो गई। जबकि हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार अन्य युवक गोपी मण्डल एयरी टोला मोजाहिदपुर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज भागलपुर में चल रहा है। घटना बुधवार के 11 वजे रात्रि की है। मृतक बिहार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक के बड़े भाई दिशनवाज खान ने बताया कि उसका भाई तेतरी दुर्गा मेला देखने घर से निकला था। दस बजे रात्रि में वह पांच मोटरसाइकिल पर दस साथियों के साथ निकला था। कब कैसे घटना घटी कोई कुछ नही बोल रहा है। घटना की किसी ने कोई सूचना हमलोगों को नही दी। सुबह घटना की जानकारी मिली। जब उसके दोस्तों से पूछने के लिए फोन किया तो सबका मोबाइल बन्द मिला। बड़े भाई ने अपने भाई की हत्या किये जाने की आशंका जताई।
उसने कहा कि भाई के साथ गए उसके एक दोस्त ने बताया कि मेला जाने के दौरान दुर्घटना के बाद घायल अवस्था मे उसे एम्बुलेंस में चढ़ा दिया था जबकि दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद परबत्ता पुलिसन के जवानों ने बताया कि वहां कोई नहीं था, सिर्फ सड़क पर युवक का शव पड़ा हुआ था। बड़े भाई का आरोप है कि सभी स्कूली दोस्त हैं किसी बात में विवाद होने पर सबने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

इस संबंध मे परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने बताया कि देर रात सभी मोटरसाइकिल से मेला देखेने जा रहे थे। किसी अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमे एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल का भागलपुर में इलाज चल रहा है
