नवगछिया : एनएच 31 पर तीन वाहनों के आपस में टकराने से चार लोग गंभीर

Crime Reoprts

नवगछिया । नवगछिया के मकन्दपुर में बुधवार की दोपहर तीन बजे एनएच 31 पर तीन वाहनों के आपस में टकराने से वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर एक तेज कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को टक्कर मार दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई। क्षतिग्रस्त वाहनों में सवार लोगों में कुछ लोग बाहर निकलकर घायलों को बाहर निकलकर दूसरी गाड़ी मंगाकर पूर्णिया ले गए। गोपालपुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एनएच 31 से हटाकर आवागमन बहाल करवाया।