नवगछिया : पंडित गोपाल झा मामले का हुआ हुआ बड़ा खुलासा, इस कारन से -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : पंडित गोपाल झा की हत्या मामले में परबत्ता पुलिस द्वारा मोबाइल सीडीआर के आधार पर उद्भेदन किया गया। एसपी ने बताया कि हत्या में मृतक के द्वारा लूट कर रहे आरोपी विभाष यादव को पहचानने की बात कहने के कारण उसने पंडित की हत्या कर दी थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लत्तीपुर के पान दुकानदार चंदन कुमार मंडल पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने के मामले में गांव के ही राजा यादव, ननका उर्फ पुलिस यादव, प्रवीण चौधरी उर्फ कारे चौधरी जमालदीपुर को हथियार के साथ बिहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन अभियुक्तों से एक देसी कट्टा एक पिस्टल व कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

सात मई को हरिओं से रुपया लेकर वापस आने के दौरान एनएच 31 पर एक लाख 20 हजार रुपये लूट के मामले का भी उद्भेदन किया गया। पूर्णिया के केनगर के मो. परवेज की गिरफ्तारी पूर्णिया से की गयी। बुधवार को जगतपुर गांव के पास छिनतई मामले में बाइक बरामद भी की गयी। वहीं 25 अगस्त18 को हुई लूट में प्राथमिक अभियुक्त मो. सरफराज उर्फ छोटू पिता शौकत अली मिल्की को गिरफ्तार किया गया।