NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में 8 वर्षीय बालक को परिजनों को सौंपा

नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना के थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह ने नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में 8 वर्षीय लड़के को घूमते हुए देखकर थाने पर लाकर उससे पूछताछ की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूछताछ में पता चला कि वह लड़का अपना घर भटक गया है। थाना अध्यक्ष के द्वारा नवगछिया चाइल्डलाइन सब सेंटर को सूचना दिया जिसके उपरांत चाइल्ड लाइन के कर्मियों के द्वारा बरामद बच्चे सूरज कुमार से पूछताछ किया तो पता चला कि वह घोंघा कोदवारा गांव के विजय मंडल का पुत्र है

वह अपने दोस्त के साथ घर से घोंघा बाजार निकला था जहां से वह रास्ता भटक कर नवगछिया पहुंच गया। चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा उसे तत्काल घोघा पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सौंपा।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है